Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026: टाइम टेबल आ गया है।

Published on Mar 17, 2026 · 1 min read · 140 views
MP Board 12वीं की  द्वितीय परीक्षा 2026: टाइम टेबल आ गया है।

MP Board 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026: टाइम टेबल आ गया है।

अगर आप MP Board 12वीं के छात्र हैं और इस साल की मुख्य परीक्षा में आपको लग रहा है कि किसी विषय में आपके कम नंबर आएंगे या आप पास नहीं हो पाएंगे  तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।

MP Board ने 2025 से एक नया नियम लागू किया था जिसमें छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलता है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी, और अब द्वितीय परीक्षा  की तारीख आ गई है, जो की मई होगी।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह परीक्षा कब कब होगी, और किन बातों का ध्यान रखें।

MP Board द्वितीय परीक्षा 2026 की ज़रूरी तारीखें:

फॉर्म भरने की शुरुआत: जल्द घोषित होगी (रिजल्ट आने के बाद)

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: जल्द घोषित होगी, अपने स्कूल से जानकारी लेते रहें

परीक्षा की तारीख: 7 मई 2026 - 25 मई 2026 

रिजल्ट की तारीख: जल्द घोषित होगी

सभी जानकारी आफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर मिलेगी।

यह द्वितीय परीक्षा कौन दे सकता है?

MP Board की द्वितीय परीक्षा  देने के लिए नीचे दी गई शर्तें हैं: 

1. जो छात्र फेल हुए हैं: अगर आप किसी सब्जेक्ट में फेल हुए हैं या किसी सब्जेक्ट की परीक्षा में एब्सेंट थे तो आप यह परीक्षा दे सकते हो।

2. जो छात्र नंबर सुधारना चाहते हैं: MP Board के नए dual-exam system(दुआल एक्साम सिस्टम) के तहत, जो छात्र अपने नंबर बेहतर करना चाहते हैं, वे भी यह परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड की दोनों परीक्षाओं में से जिसमें नंबर ज़्यादा होंगे, वही फाइनल माने जाएंगे।

फॉर्म कैसे भरें?

फॉर्म भरना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: अपने स्कूल के ऑफिस में जाएं और बताएं कि आप द्वितीय परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते हैं।

Step 2: फॉर्म ओनलाइन भरा जाता है। आपके स्कूल के टीचर इसे mpbse.mponline.gov.in पर भरेंगे।

Step 3: फॉर्म भरते समय आपको अपना रोल नम्बर और एप्लीकेशन नम्बर देना होगा — यह आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।

Step 4: फीस जमा करें —

Step 5: फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

ध्यान रखें की फॉर्म की लास्ट डेट निकलने के बाद फॉर्म नहीं भरा जाएगा, इसलिए जल्दी करें।

पासिंग मार्क्स और रिजल्ट कैसे देखें?

द्वितीय परीक्षा में पास होने के लिए आपको 100 में से कम से कम 33 नंबर लाने होंगे।

रिजल्ट आने के बाद आप इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mponline.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नम्बर और एप्लीकेशन नम्बर डालना होगा।

एक ज़रूरी बात :

बहुत से छात्र सोचते हैं कि "अभी तो फॉर्म आया है, बाद में सोचेंगे"  लेकिन यही सोच नुकसान करती है। फॉर्म की लास्ट डेट बहुत जल्दी आती है और निकल जाती है। 

अगर आप इस साल अच्छे नंबर नहीं ला पाए, चाहे किसी भी कारण से हो तो यह द्वितीय परीक्षा आपके लिए एक असली मौका है। इस बार थोड़ी सी मेहनत और सही तैयारी से आप अपने नंबर बदल सकते हैं।

MP Board 12वीं की द्वितीय परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अरिविहान के साथ जुड़ें और सही मार्गदर्शन पाएं।


MP Board Second exam का टाइम टेबल





FAQs

Tags: MP Board MP Board Second exam MP Board 2026

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.